फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लीती में दो दिन, शामा में तीन दिन से पेयजल किल्लत

Sun, 27 Aug 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के बिचला दानपुर के लीती और शामा में लोग पेयजल किल्लत से परेशान हो गए हैं। लीती में दो दिन से और शामा में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

शामा और लीती को रिठकुला पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है। जल संस्थान के अधीन इस पेयजल योजना का वर्तमान में पेयजल निगम पुनर्गठन कर रहा है। शामा क्षेत्र में शुक्रवार से लीती क्षेत्र में शनिवार से जलापूर्ति बाधित है। लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ला रहे हैं।
लीती महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा ने बताया कि जलापूर्ति न होने से लोग परेशान हो गए हैं। करीब तीन हजार आबादी प्रभावित हो गई है। जब से पेयजल योजना का पुनर्गठन हो रहा है, तब से कई बार जलापूर्ति में व्यवधान आ चुका है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की व्यवस्था करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानवरों के लिए भी पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने जलापूर्ति सुचारु न होने पर क्षेत्र की जनता को लामबंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि रिठकुला पेयजल योजना का पेयजल निगम पुनर्गठन कर रहा है। योजना में जलापूर्ति सुचारु रखने की जिम्मेदारी वर्तमान में पेयजल निगम की है। पेयजल निगम के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जलापूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें