बागेश्वर। बागेश्वर से अठपैंसिया जा रही रोडवेज की बस बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मनकोट में खराब हो गई। बस में 14 यात्री सवार थे। यात्री अन्य वाहनों से गंत्वय को रवाना हुए। बृहस्पतिवार को धरमघर -दिल्ली बस सेवा का भी संचालन नहीं हुआ। आए दिन रोडवेज की बसें खराब होने और बस सेवाएं प्रभावित होने से रोडवेज के प्रति लोगों की गलत धारणा बन रही है। रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि अठपैंसिया जा रही बस की फैनबेल्ट टूट गई थी। संवाद