बागेश्वर। नगर में बिलौना- मेहनरबूंगा लाइन की मरम्मत के चलते क्षेत्र में ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मानसून काल की तैयारी के लिए नगर के कई क्षेत्र में बिजली की लाइनों की मरम्मत की जा रही है। यूपीसीएल ने बृहस्पतिवार को मेहनरबूंगा पुल के पास स्थित बिलौना-मेहनरबूंगा लाइन की मरम्मत करवाई। इस दौरान दोनों क्षेत्र के करीब 110 परिवारों की बिजली सेवा बाधित रही। यूपीसीएल उपखंड अधिकारी आनंद खोलिया ने बताया कि बिजली लाइन की मरम्मत के लिए बिजली सेवा बाधित की गई थी। लाइन ठीक होने के बाद बिजली सेवा सुचारू कर दी गई है। संवाद