फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट लीसा डिपो के आवासीय भवन पर गिरा पेड़, कर्मी घायल

Fri, 18 Aug 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का कहर देखने के लिए मिला। कई जगह पर पेड़ टूटकर गिर गए। कपकोट लीसा डिपो के आवासीय मकान पर पेड़ गिरने से एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल को कपकोट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पेड़ गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम के समय कपकोट में मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। हवा और मूसलाधार बारिश के दौरान लीसा डिपो के आवासीय मकान पर एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही कमरे की छत और दीवार गिर गई। कमरे के भीतर बैठे कर्मचारी दयाल चंद्र जोशी (47) पुत्र कांति बल्लभ जोशी निवासी पोथिंग (कपकोट) को संभलने का मौका तक नहीं मिला, वे मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एनडीआरएफ को सूचना दी। पुलिस और एनडीआरएफ कर्मचारियों ने मौके पर जाकर मलबे में दबे कर्मचारी को बाहर निकाला और सीएचसी कपकोट पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रजनी ने बताया कि घायल के सिर, हाथ में चोट है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
आंधी के चलते कपकोट के ब्लॉक कार्यालय, वन विभाग, पशुपालन विभाग कार्यालय परिसर में भी कई पेड़ गिर गए। ब्लॉक परिसर में गिरे पेड़ के नीचे कार, स्कूटी आदि वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। कपकोट के लोग बारिश, आंधी-तूफान से परेशान रहे। जिला मुख्यालय के साथ घाटी वाले इलाकों में लोग उमस से परेशान रहे।
विज्ञापन

पहले कभी नहीं देखा ऐसा तूफान
बागेश्वर। कपकोट में करीब दस मिनट तक चली तेज हवा और बारिश ने जो कहर बरपाया है, उसे देखकर लोग डरे हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में भारी बारिश लगातार होती है लेकिन ऐसा तूफान पहले नहीं देखा। अगर तूफान अधिक देर तक रहता तो भारी तबाही हो सकती थी।




बृहस्पतिवार रात कपकोट में हुई भारी बारिश, आठ सड़कें बंद

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात भारी बारिश हुई। कपकोट में 50 एमएम बारिश हुई। गरुड़ क्षेत्र में 15 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बागेश्वर क्षत्र में बारिश नहीं हुई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चार जुलाई से बंद काफलीकमेड़ा सड़क पर शुक्रवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। डीएम ने क्षतिग्रस्त सड़क का अलाइमेंट बदलने के निर्देश दिए हैं। बरसात में इस सड़क के खुलने के आसार नहीं हैं। भानी-सिंगियाबगड़, भयूं-गुलेर, फरसाली पल्ली, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, कपकोट-तेजम, रिखाड़ी-वाछम सड़क पर भी यातायात बाधित है। सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें