फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बाल दिवस प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राइंका काफलीगैर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर रेस, कैंडल निर्माण और स्पून रेस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव निगम ने किया। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को दीपावली पर्व के अवकाश के चलते बाल दिवस का आयोजन पहले किया गया है। चित्रकला प्रतियोगिता में मोहित नगरकोटी, मानवी रौतेला और हर्षिता उपाध्याय ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर रेस के जूनियर वर्ग में लक्की, सीनियर वर्ग में शिवम रौतेला और पूजा जोशी विजेता रहे। कैंडल प्रतियोगिता में मोहित नगरकोटी, स्पून रेस में जानकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिवानी, रिया, सपना की टीम जीती। प्रतियोगिता का संचालन संजय सिंह जनौटी ने किया। इस मौके पर जीवन लाल, राजेंद्र प्रसाद, डौली जोशी, कैलाश कुमार मेहता, पंकज कुमार, मोहन सिंह रौतेला, सुरेंद्र जनौटी, अर्जुन सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें