फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राजस्व उपनिरीक्षक के तबादले से नाराज क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते असों राजस्व पुलिस क्षेत्र के ग्राम प्रधान और ग्रामीण। संव? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना के राजस्व क्षेत्र असों के राजस्व उपनिरीक्षक का तबादला होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन राजस्व उपनिरीक्षक का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक तारा दत्त पाठक के आने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उनकी कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने राजस्व उपनिरीक्षक के तबादले को निरस्त कर दोबारा असों क्षेत्र की जिम्मेदारी देने की मांग की। वहां पर ग्राम प्रधान बोहाला पूरन सिंह, सिमतोली दीपा मेहता, पगना गोपाल सिंह मेहता, किसरौली ममता असवाल, असों नंदन सिंह, तरमाली अमर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता दर्वान सिंह समेत क्षेपं सदस्य कमला देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें