बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिकों ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष राम चंद्र गौड़ और उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी का जिला मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। संगठन ने उन्हें 12 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन देकर जल्द समाधान करने की मांग की। अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में नागरिकों ने सरकारी विभागों, बैंक, अस्पताल में लगने वाली कतारों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाने, पिथौरागढ़ के बनकोट क्षेत्र के 15 गांवों को बागेश्वर में शामिल करने, नगर में वरिष्ठ नागरिक पार्क बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय को हेलीसेवा से जोड़ने, इंटर कॉलेज क्वैराली और पीएचसी चामी को सड़क से जोड़ने, टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन का निर्माण कराने की भी मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास के जिलाध्यक्ष दलीप खेतवाल, महासचिव बालादत्त तिवारी, हरीश सोनी, इंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद