फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गोल्डन कार्ड के नाम पर काटी राशि वापस करे सरकार

Wed, 05 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने गोल्डन कार्ड के नाम पर काटी गई राशि को तत्काल वापस करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि पेंशनभाेगी की बिना अनुमति के यह राशि काटी गई है जबकि उच्च न्यायालय ने भी उनके खाते से काटी गई राशि को वापस करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के एक होटल में डॉ. प्रताप सिंह गढि़या की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रांतीय शाखा कार्यकारिणी के लिए जिले से भेजे जाने वाले नामों पर चर्चा हुई और तीन नाम तय किए गए। उन्होंने केंद्र सरकार की तर्ज पर 65 वर्ष में पांच प्रतिशत, 70 में 10 प्रतिशत और 75 की उम्र में 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि एरियर के साथ करने, होली, दीवाली पर त्योहारी भत्ते की तर्ज पर बोनस प्रदान करने, मेडिकल भत्ते का नकद भुगतान करने की मांग की।
सभी ने संगठन के सदस्य लच्छीराम त्रिकोटी, दीवान सिंह जनौटी और ख्याली दत्त जोशी के कुछ समय पहले हुए निधन पर शोक जताया। बैठक में हयात सिंह मेहता, शेर सिंह धपोला, थान सिंह कनवाल, भुवन चंद्र जोशी, नंदा बल्लभ तेवाड़ी, प्रवीण सिंह दफौटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें