फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के कारण अस्पताल में बढ़े रोगी

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य जांच कराने उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बर्फबारी के बाद हुए मौसम परिवर्तन ने बीमारियों में इजाफा कर दिया है। जिला अस्पताल में आने वाले रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को 406 लोग अस्पताल आए। इनमें अधिकतर लोग वायरल बुखार से पीड़ित थे। जिला चिकित्सालय के डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि फरवरी में हो रहे मौसम परिवर्तन का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सुबह-शाम चल रही ठंडी हवा लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही है। जिसके चलते इन दिनों अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। रोगियों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षण अधिक देखने को मिल रहे हैं। ऐसे रोगियों की कोविड जांच भी जा रही है। डॉ. बृजवाल ने लोगों को ठंड से बचने, खानपान पर विशेष ध्यान देने और पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें