गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत के टीट बाजार से गैस गोदाम और ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल थीं। लोगों ने तहसील दिवस कार्यक्रम में भी सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने लोगों की शिकायत का संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़कों पर पेचवर्क कराने के निर्देश दिए थे। अब लोनिवि ने दोनों सड़कों पर काम शुरू कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील दोसाद, नंदन सिंह अल्मियां, कैलाश सिंह, देव सिंह आदि ने पेचवर्क का काम शुरू होने पर एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों का आभार जताया और जल्द कार्य पूरा करने की मांग की है।