फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव मुक्त होकर करें बोर्ड परीक्षा में भागीदारी: दास

Mon, 29 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के सीईओ सभागार में लगे स्क्रीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्य
विज्ञापन
बागेश्वर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों ने सीईओ सभागार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को सुना। बतौर मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री मोदी की कही बातों को अमल में लाने और तनाव मुक्त होकर बोर्ड परीक्षाओं में भागीदारी करने को कहा।
विज्ञापन

सीईओ सभागार में लगी स्क्रीन पर पीएम मोदी के संबोधन को सुनते हुए विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने विद्यार्थियों को बिना किसी दबाव के परीक्षाएं देने को कहा। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए विधायक, सीईओ का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश कुमार आगरी, संजय कुमार टम्टा, सुरेश राम, आलम, रामपाल, जितेंद्र कुमार जोशी, प्रताप सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें