फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू पुल को बना डाला पार्किंग

विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू पुल पर इस तरह खड़े रहते हैं वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन में छूट के बाद जिला अस्पताल के पास स्थित सरयू पुल में वाहन अवैध रूप से पार्क किए जा रहे हैं। 20 टन भार क्षमता के पुल में वाहनों को पार्क करने से पुल के लिए खतरा हो रहा है। जिम्मेदार विभाग चुप हैं। जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने के कारण चार मई से निजी वाहनों का संचालन हो रहा है। वाहन संचालक मनमानी कर सरयू पुल पर वाहन पार्क कर रहे हैं। वाहनों के भार के कारण पुल के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। पुल के जिला अस्पताल के पास होने के कारण अन्य वाहनों समेत एंबुलेंस भी जाम में फंस रहे हैं। लोनिवि के एई भुवन जोशी कहते हैं कि पुल पर वाहन पार्क होने से पुल पर जोर पड़ रहा है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। यातायात प्रभारी महेेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरयू पुल पर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं है। पुल पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें