पासआउट परेड में माता-पिता के साथ पंकज सिंह मेहरा। विज्ञप्ति
- फोटो : पासआउट परेड में माता-पिता के साथ पंकज सिंह मेहरा। विज्ञप्ति
धरमघर/बागेश्वर। धरमघर क्षेत्र के छिपछिया (लमजिंगडा) गांव के पंकज सिंह मेहरा नेवी में लेफ्टीनेंट बन गए हैं। उनके सेना में अधिकारी बनने से गांव के साथ इलाके में खुशी है।
छिपछिया के पंकज सिंह मेहरा बचपन से सेना में जाना चाहते थे। उन्होंने एसएससी के तहत सेना में आवेदन किया। उन्होंने परीक्षा पास कर ली। कठिन प्रशिक्षण के बाद वह नेवी में लेफ्टीनेंट बन गए हैं। बीते शनिवार को चेन्नई में हुई पासिंगआउट परेड में पंकज पासआउट हुए हैं। पंकज के पिता गोविंद सिंह मेहरा मध्यप्रदेश पुलिस में एसआई हैं। पंकज की पढ़ाई भोपाल (मध्यप्रदेश) से हुई। पंकज की उपलब्धि की खबर पाकर इलाके में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान दीपा देवी ने पंकज की उपलब्धि को इलाके के लिए गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने इलाके और जिले का नाम रोशन किया है। संवाद