फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू का उद्गम स्थल पुनीत और पवित्रः महामंडलेश्वर

Wed, 10 May 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के भद्रतुंगा में सत्संग में मौजूद संत। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। भद्रतुंगा में चल रहे श्रीराम महायज्ञ कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ में सत्संग की रसधारा बह रही है। संत समागम का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

अर्धकुंभ के आठवें दिन महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी ने श्रद्धालुओं को सत्संग का महत्व बताते हुए कहा कि सत्संग से कुसंगति दूर होती है। मन में बुरे विचार नहीं आते हैं। मानव का जीवन सफलता की सीढ़ी चढ़ता है। उन्होंने सरयू के उद्गम स्थल सरमूल (सहसत्रधारा) को पावन भूमि बताते हुए कहा कि महायज्ञ से इस पवित्र धरती को देश, दुनिया के लोगों ने जाना। देश के साथ ही दुनिया के कई देशों से श्रद्धालु भद्रतुंगा पहुंचे। यह महायज्ञ इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

बुधवार को कई संतों ने सनातन धर्म और सत्संग की महत्ता पर प्रवचन दिए। संतों ने लोगों से व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ समय ईश्वर की भक्ति के लिए निकालने की अपील करते हुए कहा कि इसी से मानव का कल्याण हो सकता है। कहा कि कलयुग में नाम जप का ही बड़ा महत्व है। केवल ईश्वर के नाम का स्मरण मात्र से जीवन सफल हो सकता है। संतों ने पाश्चात्य संस्कृति की ओर मोहित न होने की अपील करते हुए कहा कि सनातन धर्म जीवन जीने का सार है। इस मौके पर संचालन समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, भगवत सिंह कोरंगा समेत देश, विदेश और क्षेत्र के गांवों से आए श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें