फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका भंतोला में 40 बच्चों पर सिर्फ दो शिक्षक 

Fri, 14 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
मंगलवार को बारिश का आनंद लेते हुए स्कूल से घर को जातीं छात्राएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती राइंका भंतोला के 40 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ दो प्रवक्ता रह गए हैं। शिक्षकाें की भारी कमी होने से बच्चोें की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। अध्यापक अभिभावक संघ ने शासन और शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। शासन और शिक्षा विभाग को लिखे पत्र में पीटीए अध्यक्ष और बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता ने कहा कि राइंका भंतोला में 40 बच्चे पंजीकृत हैं। इंटर में स्वीकृत नौ पदों के सापेक्ष सिर्फ दो ही प्रवक्ता हैं जबकि एलटी में शिक्षकों के तीन पद खाली हैं। वहां कार्यालय सहायक का पद ही खाली चल रहा है। शिक्षकों के बगैर कई बच्चों ने पलायन कर लिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि उपेक्षा जारी रही तो भविष्य में इंटर स्तर पर सत्र शून्य होने की संभावना है। उन्होंने रिक्त शिक्षकों के पद शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें