फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों को मिला सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बागेश्वर डिग्री कॉलेज की ओर से तीन दिवसीय स्टेट ओपन ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई गई। महाविद्यालय के बीएड विभाग ने योग से संबंधित विषय पर स्टेट ओपन ऑनलाइन क्विज 19 जून से शुरू की। बीएड विभाग के प्राध्यापक अखिलेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 21 जून को कर दिया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से सात सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सफलता पाने वाले 200 छात्र-छात्राओं को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। बीएड विभागाध्यक्ष पंकज दूबे ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे भी किया जाएगा। कॉलेज की प्राचार्या अंजू अग्रवाल ने आयोजन की सराहना की। कहा कि कोरोना महामारी के दौर में घर बैठे छात्र-छात्राओं का प्रतियोगिता का मौका देना सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें