बगोश्वर। कोतवाली पुलिस ने 2.68 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय बिलौना से करीब एक किमी आगे एक युवक संदिग्ध लगा। तलाशी के दौरान युवक मनोज सिंह घनौला (25) निवासी बिलौना के पास से स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। टीम में एसआई कैलाश सिंह बिष्ट, आरक्षी आनंद सिंह, आरक्षी राकेश भट्ट शामिल थे।