फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के सेरी में मकान ध्वस्त, चुचेर में खतरे की जद में आया मकान

विज्ञापन
बागेश्वर के सेरी (कांडा) में बारिश से ध्वस्त मकान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश से कांडा के सेरी गांव और धरमघर के चुचेर में आवासीय मकान को नुकसान पहुंचा है। जिले में बृहस्पतिवार सुबह छह सड़कों पर यातायात बाधित था। हालांकि शाम तक तीन सड़कों पर यातायात बहाल हो गया। तीन सड़कें अब भी बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में कपकोट में 55, बागेश्वर में 5, गरुड़ में 3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के दौरान कपकोट के सेरी में गोपाल राम पुत्र प्रेम राम का मकान ध्वस्त हो गया। परिवार ने अन्यत्र शरण ले रखी है। धरमघर प्रतिनिधि के अनुसार चुचेर गांव के मोहन सिंह कोरंगा के आंगन की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से मकान के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित व्यक्ति ने राजस्व उप निरीक्षक मान सिंह टाकुली को जानकारी देकर क्षति का आकलन करने और सुरक्षा दीवार लगाने के लिए आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सौंग-खलीधार, बागेश्वर-दफौट और रिखाड़ी-वाछम सड़क पर बृहस्पतिवार को भी यातायात बहाल नहीं हो सका। भयूं-गुलेर, भयूं-गडेरा, अनर्सा-उडियारकुड़ी सड़क पर यातायात बहाल हो गया है।

धरमघर के चुचेर में खतरे में आया मकान। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें