बागेश्वर। बागेश्वर में शनिवार को करीब एक घंटे तक बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित रही। शनिवार शाम करीब पौने चार बजे बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ने काम करना बंद कर दिया था। इंटरनेट सेवा बाधित होने से साइबर कैफे के साथ ही अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम करीब पौने पांच बजे इंटरनेट सेवा बहाल हुई।