कपकोट/बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिला रहे रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 60/21 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए चेकिंग तेज कर दी है। अभियान के तहत सीओ शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में कपकोट पुलिस ने नगर क्षेत्र स्थित अपने रेस्टोरेंट में लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहे विरेंद्र सिंह निवासी सुमगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो बोतल बंद, एक आधी, 16 पव्वे, एक खुला हुआ अद्धा अंग्रेजी और एक बोतल, दो पव्वे देसी शराब बरामद की। शराब मिलने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई और उसके खिलाफ केस दर्ज किया। संवाद