फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो साल से फरार गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोर्ट के आदेश के बाद दो वर्षों से फरार चल रहे गांजा तस्करी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद, भगतपुर, ग्राम भटगांव निवासी शमसुद्दीन के खिलाफ गांजा तस्करी के आरोप में सल्ट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले में आरोपित की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। सल्ट थानाध्यक्ष ने बुधवार देर शाम आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें