फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चोरी का आरोपी दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजु सिंह मुंडे की अदालत ने चोरी के आरोपी को दोषमुक्त किया है। आरोपी पर 10 लाख रुपये की चोरी करने का आरोप था।
विज्ञापन

असों निवासी कुंती परिहार ने 18 सितंबर 2021 को कपकोट थाने में चालक दीपक सिंह रावत, निवासी रैखोली के खिलाफ चोरी चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि 13 मई 2021 को उनका पूरा परिवार हल्द्वानी गया तो चालक को घर की रखवाली के लिए छोड़ गया था लेकिन उसने लॉकर में खड़िया मजदूूरों की मजदूरी के लिए रखे 10 लाख रुपये में से सात लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर कपकोट थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 380, 411 के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के बाद 14 दिसंबर 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद भट्ट ने मामले की पैरवी की। न्यायालय ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें