फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने जनकल्याण न्यास की वर्षगांठ मनाई

विज्ञापन
ागेश्वर में किडनी की बीमारी से पीड़ित गोविंद राम के उपचार के लिए आर्थिक सहायता देते वरिष्ठ नागरि? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास के सदस्यों ने शनिवार को संस्था की वर्षगांठ मनाकर किडनी की बीमारी से पीड़ित गोविंद राम की आर्थिक सहायता की। न्यास के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुए वर्षगांठ कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने एडवोकेट स्व. गोविंद सिंह बिष्ट को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ नागरिकों ने आपदा की समस्याओं से निपटने के लिए सुझाव दिए और कोरोना के प्रकोप से बचाव के लिए सावधानी बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में जनकल्याण न्यास के सचिव बाला दत्त तिवारी, उपाध्यक्ष इंदर सिंह परिहार, संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप सिंह खेतवाल, कोषाध्यक्ष चंदन नगरकोटी, सलाहकार हरीश शाह, संयोजक नवीन शाह, कानूनी सलाहकार एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, संयोजक नरेंद्र सिंह खेतवाल, सभासद कैलाश आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें