फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27431 पेंशनधारकों के खाते में डाली तीन माह की पेंशन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग ने जिले के विभिन्न श्रेणी के 27431 पेंशनधारकों के खाते में तीन माह की पेंशन की राशि डाल दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न प्रकार की पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के बैंक और डाकघर के खातों में अप्रैल से जून तक की पेंशन राशि भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, तीलू रौतेली, किसान पेंशन के तहत मिलने वाली राशि पेंशनधारकों के खाते में डाली गई है। तीन महीने की पेंशन के रूप में इन लोगों के खाते में 25.27 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें