बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को एक्टिव मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी और सम्मेलन में एसपी ने अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को जाना। समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी टीमवर्क के रूप में कार्य करें। उन्होंने लंबित अभियोगों के निस्तारण के साथ विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
न्यायालय के आदेशों का समय पर पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध धंधे पर कड़ाई से अंकुश लगाना होगा। यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश मातहतों को दिए। अवैध शराब और मादक पदार्थों के अड्डों को चिह्नित करने के लिए कहा। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा भेटवाल, जिला शासकीय अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए। संवाद