बागेश्वर जीआईसी में एनएसएस शिविर के शुभारंभ के मौके पर स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं स्वयंसेवक। विज
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वाधीनता सेनानी शिव लाल वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर का सात दिनी विशेष एनएसएस शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है।
स्कूल की प्रधानाचार्य शोभा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस न केवल अनुशासन की सीख देता है बल्कि सामाजिक कार्य करने की भी प्रेरणा देता है। एनएसएस के मूल में ही सेवा है। शुभारंभ के अवसर पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजू होलरिया ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि शिविर के दौरान तमाम गतिविधियां कराई जाएंगी।