फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर और बैजनाथ में अब 25 लोग ही क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अब संस्थागत क्वारंटीन में 25 लोग रखे गए हैं। ये सभी मैदानी क्षेत्र से जिले में लौटे हैं। बागेश्वर के संस्थागत क्वारंटीन से शनिवार को एक व्यक्ति को 14 दिन की अवधि पूरी होने पर प्रशासन की अनुमति से घर भेज दिया गया। बागेश्वर केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि संस्थागत क्वारंटीन में अब 21 लोग हैं। इनमें 7 लोग 30 अप्रैल को क्वारंटीन किए गए थे। 4 लोग हल्द्वानी और 3 लोग बरेली से आए थे। ये सभी बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। इलाज कर हल्द्वानी और बरेली से लौटे हैं। इनमें बीमार लोगों के साथ ही तीमारदार भी शामिल हैं। उधर, गरुड़ के बैजनाथ स्थित संस्थागत क्वारंटीन में 4 लोग रखे गए हैं। संस्थागत क्वारंटीन में 14 दिन रखने के बाद प्रशासन की अनुमति के बाद इन लोगों को घर भेज दिया जा रहा है। सकून की बात यह है कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें