फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अब 20 रुपये में कटेगी जिला अस्पताल की पर्ची

Sat, 24 Aug 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अब ओपीडी के लिए मरीजों की पर्ची 20 रुपये में काटी जाएगी। ओपीडी (वाह्य रोगी विभाग) से लेकर आईपीडी (अन्त: रोगी विभाग) की दरों में कटौती की गई है।
विज्ञापन

अब तक पीएचसी में ओपीडी के लिए मरीजों को 13 रुपये देने होते थे, जिसका शुल्क घटकर 10 रुपये हो गया है। इसी तरह सीएचसी में 15 रुपये की बजाय 10 रुपये और जिला अस्पताल में 28 रुपये की बजाय 20 रुपये ही मरीजों को देने होंगे। आईपीडी के लिए भी मरीजों को पीएचसी में 17 रुपये की बजाय 15 रुपये, सीएचसी में 57 रुपये की बजाय 25 रुपये और जिला अस्पताल में 134 रुपये की बजाय 50 रुपये ही देने होंगे।
जनरल वार्ड में मरीज को भर्ती किए जाने के तीन दिन बाद से पीएचसी में 10 रुपये, सीएचसी में 15 रुपये और जिला अस्पताल में 25 रुपये ही देने होंगे। विभागीय एंबुलेंस का इस्तेमाल करने पर पहले पांच किलोमीटर के लिए पूर्व में जहां 315 रुपये चुकाने होते थे, वहीं अब 200 रुपये देने होंगे जिसके बाद प्रति किलोमीटर के हिसाब से 20 रुपये देने होंगे। इलाज के लिए मरीज को हायर सेंटर रेफर किए जाने पर परिवार को अस्पताल में दोबारा पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। प्रदेश के सभी अस्पतालों में रोगी की मृत्यु होने पर निशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




डाॅ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की पर्ची शुक्रवार से 20 रुपये में काटी जा रही है। अगस्त के अंत तक सभी केंद्रों में सुविधाएं चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें