फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर से दिल्ली नहीं गई एक भी रोडवेज बस

Sat, 17 Feb 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो की 15 में से 11 बस खराब, शुक्रवार को पांच बसों का नहीं हुआ संचालन
विज्ञापन

बागेश्वर। परिवहन निगम का बागेश्वर डिपो दिसंबर 2023 से अव्यवस्थित चल रहा है। डिपो की खटारा बसों के कारण बस सेवाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। शुक्रवार को बागेश्वर से दिल्ली एक भी बस नहीं गई। बागेश्वर से तीन बस सेवाओं का संचालन होता है।
बागेश्वर से धरमघर-दिल्ली, अठपैसिया-वाया कौसानी-दिल्ली और मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा का संचालन किया जाता है। बसों की कमी के कारण शुक्रवार को इनमें से एक भी बस नहीं चली। हर रोज जिले के करीब 110 -120 लोग इन तीन बस सेवाओं का उपयोग करते हैं। बसों का संचालन न होने से लोगों को केमू की बस और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। इसके साथ ही शुक्रवार को बागेश्वर से धरमघर और बागेश्वर से मुनस्यारी बस नहीं जा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार डिपो की 15 बसों में से 11 बस खराब हैं। डिपो की छह खराब बस काठगोदाम में खड़ी हैं। एक खराब बस यूपी के रामपुर में खड़ी है और चार खराब बस बागेश्वर डिपो की अस्थायी कार्यशाला में खड़ी हैं। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को रोडवेज की केवल बागेश्वर-बरेली और बागेश्वर-अठपैंसिया बस सेवा का संचालन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें