बागेश्वर में ऑटोमैटिक सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन से हाथों को सैनिटाइज करता युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। बागेश्वर में ऑटोमैटिक सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन का प्रचलन बढ़ने लगा है। इस मशीन में हाथ लगाने की जरूरत नहीं है। हाथ आगे बढ़ाते ही मशीन से सैनिटाइजर निकलने लगता है। इस मशीन के उपयोग से संक्रमण का खतरा नहीं रहता। मशीन को बगैर छुए हाथों काे सैनिटाइज किया जा सकता है।
बागेश्वर में ऑटोमैटिक सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन बेच रहे व्यवसायी भूपेश सिंह कनवाल ने बताया कि इस मशीन में पांच लीटर सैनिटाजर बनाया जा सकता है। इसमें टाइटेनियम बेस्ड सैनिटाजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। 25 ग्राम बगैर एल्कोहलिक पाउडर के एक पैकेट से आठ लीटर तक सैनिटाजर बनाया जा सकता है। एक सप्ताह तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बताते हैं कि इस मशीन का उपयाेग बढ़ रहा है। सरकारी संस्थानों से भी आर्डर मिल रहे हैं। वन विभाग कार्यालय, कांडा तहसील, शिक्षा विभाग के कार्यालय में उन्होंने यह मशीन लगाई है। मशीन की कीमत करीब दस हजार है। लाेग अपने घराें में भी इसका प्रयोग कर रहे हैं। गैर एल्कोहलिक होने के कारण इसका उपयोग धार्मिक स्थलों में भी किया जा सकता है। एल्काेहालिक सैनिटाइजर का भी इसमें प्रयाोग किया जा सकता है।