फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नो इंट्री में पहुंचे भारी वाहनों ने नगर को किया जाम

Mon, 18 Mar 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
रविवार को बागेश्वर के गोमती पुल पर लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में रविवार को भारी वाहनों के नो इंट्री में प्रवेश से कई बार जाम लगा। अतिक्रमण से सिकुड़ी नगर की सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। पुलिस ने दिन के समय नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। इन्हें रात आठ बजे बाद ही नगर में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन

रविवार को नगर में साप्ताहिक बंदी रहती। इस कारण पुलिस के इंतजाम भी कम रहते हैं। बाजार में सुनसानी का फायदा उठाकर रविवार की सुबह कई भारी वाहनों ने नगर में प्रवेश कर लिया। भारी वाहनों के माल रोड और गोमती पुल पर पहुंचते ही जाम की स्थिति पैदा हो गई। काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से जाम खुलवाया। इधर, नगर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी का कहना है कि रविवार को भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नगर में थी। कुछ देर के लिए जाम लगा था, खुलवा दिया था। दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। जो भी उल्लंघन करता है, चालानी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें