फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर के विरोध में जारी रहा धरना

विज्ञापन
ागेश्वर के डिग्री कॉलेज में धरना देते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के नए भवन में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) के विरोध में छात्रनेता बेमियादी धरना दे रहे हैं। छात्रनेता थ्रीसी के विरोध में लगातार धरना देकर विरोध जता रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में शनिवार को धरने पर बैठे छात्रनेता हिमांशु जोशी, भूपेश कुमार, रोहित भारती, जयदीप कुमार, अर्जुन थापा, आशीष कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखे बिना कॉलेज में सेंटर बनाया जा रहा है। इसे नहीं बनने दिया जाएगा। कॉलेज से थ्रीसी हटाने तक उनका विरोध जारी रहेगा। कॉलेज के बजाय प्रशासन थ्रीसी के लिए दूसरी जगह तलाशे। छात्रनेताओं ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें