बागेश्वर में शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण के लिए साक्षात्कार देता आवेदनकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार के लिए 22 लोगों का ऋण स्वीकृत किया। बृहस्पतिवार को नगरपालिका सभागार में टास्क फोर्स कमेटी ने शहरी आजीविका मिशन रोजगार योजना के तहत किए गए आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार लिया। इनमें से 22 लोगों को मुर्गीपालन, पशुपालन, सिलाई आदि स्वरोजगार के लिए 27.75 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि योजना के तहत 28 आवेदन मिले। इनमें से साक्षात्कार के लिए 23 आवेदनकर्ता आए। साक्षात्कार के दौरान जिला लीड बैंक अधिकारी मनोहर सिंह पांगती, सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर विजय आर्य, उद्योग विभाग से रवींद्र पंत, गंगा अधिकारी, गणेश सिंह शाही आदि रहे।