बागेश्वर डायट में प्रशिक्षण में मौजूद मास्टर ट्रेनर।संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने यह बात निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित छह दिनी प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कही। कार्यशाला में 36 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण समन्वयक संदीप कुमार जोशी ने कहा कि अब ब्लॉक स्तर पर 18 बैचों में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक बैच में दो मास्टर ट्रेनर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि भाषा और गणित को सीखने के लिए नवाचारी गतिविधियों और मल्टीमीडिया के प्रयोग को शामिल कर प्रशिक्षण को रोचक बनाने का काम किया गया है। भाषा शिक्षण को रोजाना 90 मिनट और गणित को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। वहां परर डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, डॉ. दया सागर, गिरीश प्रसाद, संजय पंत, महेश जोशी, मीतू पंत, बृजेश जोशी आदि मौजूद रहे।