फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकुंड में सरयू नदी किनारे 99.33 लाख की लागत से शुरु हुआ घाट निर्माण का कार्य

विज्ञापन
बागेश्वर के अग्निकुंड में घाट का शिलान्यास करते विधायक, डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में अग्निकुंड के पास सरयू नदी में 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से घाट निर्माण शुरू हो गया है। बुधवार को विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और डीएम विनीत कुमार ने इसका भूमि पूजन किया। इस मौके पर डीएम ने बताया कि सीएम की घोषणा में शामिल इस योजना में अग्निकुंड में सरयू किनारे 65 मीटर लंबे घाट का निर्माण किया जा रहा है। इसकी चौड़ाई 10.6 मीटर और 22 पग होंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को 360वीं रैंक मिली है। जिसे बेहतर करने के प्रयास हो रहे हैं। वहां पर सीडीओ डीडी पंत, ईई सिंचाई एके जॉन, सभासद नीमा दफौटी, प्रेम हरड़िया, मोहन उप्रेती, प्रताप गढ़िया, शोभा मिश्रा, खड़क टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें