फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने बागेश्वर का चार्ज संभाला

विज्ञापन
बागेश्वर में कार्यभार ग्रहण करते नवनियुक्त डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नवनियुक्त डीएम विनीत कुमार ने रविवार को जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिले के 17वें डीएम विनीत कुमार ने कोषागार में डबल लॉक देखने के बाद कार्यभार ग्रहण किया। नवनियुक्त डीएम विनीत कुमार 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पहले वह रानीखेत, देहरादून में एसडीएम और उत्तरकाशी, नैनीताल में सीडीओ के पद पर तैनात रहे। डीएम ने कहा कि जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम करना, जिले में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। पर्यटन के क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जाएगी। कोविड-19 के कारण घर लौटे प्रवासियों को रोजगार के अधिक अवसर दिलाए जाएंगे। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। इससे पहले डीएम ने बाबा बागनाथ के दर्शन किए। उनके साथ सीडीओ डीडी पंत समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें