बागेश्वर में नव नियुक्त सीएमओ का स्वागत करते एसीएमओ।
बागेश्वर। जिले के नए सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। सीएमओ का चार्ज संभालने से पूर्व डॉ. तिवारी पौड़ी जिला अस्पताल में पीएमएस थे। उन्होंने बताया कि सीएमओ के पद पर रहते हुए जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। एससीएमओ डॉ. अनुपमा ह्यांकी, डॉ. पीएस जंगपांगी, डॉ. हरीश पोखरिया ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।