फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने बटालियन का निरीक्षण किया

Sat, 28 Oct 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
 एनसीसी बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले कैडेट को सम्मानित करते ग्रुप कमांडर। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रजत उप्रेती ने 81 यूके बटालियन एनसीसी का निरीक्षण कर बटालियन की गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


बटालियन पहुंचने पर एनसीसी कैडेट ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बटालियन के कमांडेंट कर्नल वीके उप्रेती ने बटालियन में आयोजित कार्यक्रमों के साथ कैडेट की उपलब्धि की जानकारी पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से दी।
इसके बाद विवेकानंद इंटर कॉलेज नगर क्षेत्र के विद्यालयों के कैडेट को संबोधित करते हुए ग्रुप कमांडर उप्रेती भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने एनसीसी से होने वाले फायदे कैडेट को बताए। कैडेट से भारतीय सेना में अफसर बनकर देश सेवा करने का आह्वान किया। कहा कि एनसीसी कैडेट नशा उन्मूलन, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण के साथ उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। इससे कैडेट में सामाजिकता की भावना पैदा होगी। उन्होंने बटालियन के कैडेट की उपलब्धि पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कर्नल रवींद्र भंडारी, मेजर दीप चंद्र जोशी, लेफ्टिनेंट मोहन धामी, लेफ्टिनेंट प्रकाश कालाकोटी, लेफ्टिनेंट सचिन, सेकेंड आफीसर चंदन कोरंगा, दिनेश जोशी, दिनेश सिंह, डीके गोस्वामी, डीएस मेहता, राजेंद्र सिंह, डॉ. कमल किशोर, दीपा गोस्वामी, सूबेदार मनोज कुमार, नायब सूबेदार श्याम बहादुर गुरंग, कुंवर सिंह, सीएचएचएम सुरेश सिंह राणा, निर्पथ थापा, हवलदार राजा राम पटेल, हवलदार पुष्कर बिष्ट और 150 कैडेट मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें