फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले में नहीं थम रहा कंठमाला रोग

Wed, 19 Jun 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पिछले चार महीनों से कंठमाला के मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। रोजाना 10 से 15 मरीज शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च महीने की शुरुआत से ही हर रोज पांच-छह लोग कंठमाला की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे थे जिनकी संख्या अप्रैल में बढ़कर 30 तक पहुंच गई थी। इन दिनों रोजाना 10 से 15 मरीज चेहरे पर सूजन, दर्द, खाना खाने में दिक्कत की समस्या लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस रोग की चपेट में बच्चे अधिक आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ईएनटी सर्जन डॉ. कल्पना जोशी ने बताया की जिले में कंठमाला के रोगी लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले चार महीनों में एक दिन भी ऐसा नहीं रहा जिस दिन अस्पताल में कंठमाला का रोगी न पहुंचा हो। कंठमाला रोग को लेकर लोग जागरूक नहीं हैं। यह एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। संवाद

इस रोग से बचाव के सुझाव
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- ज्यादा पानी पीएं, तरल खाना खाएं।
- गर्म खाना और गर्म पानी से परहेज करें।


लक्षण
-चेहरे पर सूजन
-बच्चों में बुखार
- जीभ में छाले
- उल्टी होना
कोट
कंठमाला रोग से बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना जरूरी है। समय पर इलाज न मिलने की वजह से गांठें बन सकती हैं। घरेलू तरीके अपनाने की बजाय चिकित्सक का सुझाव लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. कल्पना जोशी, ईएनटी सर्जन, जिला अस्पताल बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें