फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीटों में बदलाव के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

Thu, 22 Aug 2024 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से वार्ता करते निदेशक।
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में बुधवार से प्रस्तावित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना स्थगित हो गया है। परिसर निदेशक से सकारात्मक वार्ता के बाद विद्यार्थियों ने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला किया।
विज्ञापन

बुधवार को परिसर के निदेशक डॉ. गिरीश साह ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कहा कि आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी के न होने पर प्रवेश कमेटी एसटी की रिक्त सीटों को एससी और ओबीसी की रिक्त सीटों को सामान्य में बदल सकती है। साथ ही जल्द समर्थ पोर्टल खुलवाने की बात कही। वहां पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या, प्रदेश सचिव गणेश कुमार, जिला महासचिव पंकज कुमार, ललित कुमार, राहुल बाराकोटी, प्रेम दानू, हेमा बिष्ट, बबली बघरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें