फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में ओपीडी पहुंची 500 के पार

Tue, 02 Apr 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल फीवर से पीड़ित हैं लोग
विज्ञापन


बागेश्वर। इन दिनों जिले में लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में सैकड़ों लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 530 लोग पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नौ बजे अस्पताल में पर्ची कटने लगी। दोपहर एक बजे बाद तक लोगों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सीएमएस भैंसोड़ा ने बताया कि लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। कमर दर्द, बदन दर्द की शिकायत लेकर भी लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से खानपान का ध्यान रखने के साथ ही बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह लेने को कहा है। सीएमएस डाॅ. वीके टम्टा ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 530 लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें