फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धोखाधड़ी के शिकार के खाते में वापस कराई पूरी राशि

Sat, 29 Jul 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए युवक के खाते में पूरी राशि लौटा दी। युवक की पत्नी को किसी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर फोन किया और 74,899 रुपये की ठगी की थी। रुपये खाते में वापस आने पर युवक ने साइबर सेल और पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

पांच जून 2023 को आवेदक नीरज सिंह दोसाद, निवासी कौलाग की पत्नी को अज्ञात ने फोन किया और उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर रुपयों की मांग की। महिला उसके झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गई। महिला के पति ने कौसानी थाने और साइबर सेल को इसकी तहरीर दी। साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में साइबर सेल ने त्वरित तकनीकी जानकारी हासिल कर संबंधित नोडल अधिकारियों से पत्राचार किया और युवक के खाते में पूरी राशि लौटा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें