एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया। इस दौरान लोगों को भी आपदा से बचाव की जानकारी व प्रशिक्षण दिया।
कांडा में धपोलासेरा रोड में एसडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आपदा से पूर्व और आपदा के बाद की परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई। फंसे घायलों को निकालने, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में कांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दर्जनों महिला पुरुषों ने भागीदारी की। पुलिस विभाग की ओर से भूपेश चंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, गुड्डी पांडे, सुंदर सिंह, प्रकाश सिंह, वीरेंद्र, दीप चंद्र, नवीन रौतेला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
04बीजीएस 14 पी - कांडा में मॉक ड्रिल करते एसडीआरएफ व पुलिस के जवान।