ग्राम पंचायत मलसूना में गत तीन दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है। आपूर्ति ठप होने के कारण 49 घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। आपूर्ति ठप होने के कारण गांव के कुटीर उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने आपूर्ति शीघ्र संचालित होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मलसूना की बिजली की लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। युवक मंगल दल के अध्यक्ष मनोज राठौर, ग्राम प्रधान विमला राठौर, बीडीसी सदस्य नीमा राठौर नंदन राठौर, पूर्व प्रधान प्रताप राठौर, नंदन भौर्याल और लीला राठौर आदि ने यूपीसीएल से आपूर्ति शीघ्र संचालित करने को कहा है। उन्होंने आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की है। इधर यूपीसीएल के ईई भाऱ्कर पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में है सबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।