कपकोट (बागेश्वर)। विधायक सुरेश गढि़या ने अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित खर्ककानातोली और आस-पास के क्षेत्रों का जायजा लेकर नुकसान का आंकलन किया। विधायक ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त आवासीय मकानों, सड़कों, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों, विद्युत लाइनों का निरीक्षण किया। गुलेर-खर्ककानातोली सड़क कई स्थानों पर दरक गई हैं। सड़क का काफी हिस्सा बह गया है। विधायक ने अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा। विधायक ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा रही है। भ्रमण में पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत, राजस्व अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे। संवाद