फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
बागेश्वर की पिंडारी सड़क का निरीक्षण करते विधायक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। मानसून काल में भारी बारिश का कहर जिले की कई सड़कों पर टूटा है। कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। प्रशासन ने सड़क पर यातायात तो सुचारु करवा दिया लेकिन कई स्थानों पर सड़क बदहाल होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने मोटर मार्ग का निरीक्षण कर जल्द सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। वहीं, जिले में लंबे समय से बंद पड़ी तीन सड़कों पर अब भी यातायात सुचारु नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक गढ़िया ने कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग में मुनार के पास बदहाल हुई सड़क का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह से बह गई थी। हालांकि अब यातायात सुचारु हो गया है, लेकिन सड़क की बदहाली से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द सड़क को दुरुस्त करने को कहा।
जुलाई से बंद हुई सौंग-खलीधार और डंगोली-सलानी मोटर मार्गों पर यातायात अब तक सुचारु नहीं हो सका है। बारिश में दोनों सड़कों का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से बह गया था। वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश से बंद पड़ी बिजोरीझाल-ओखलसों सड़क पर यातायात सुचारु नहीं होने से ग्रामीणों का दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। जल्द ही तीनों सड़कों पर आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें