बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने ऑपरेशन इस्माइल के तहत एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बीते शुक्रवार को थाने में महिला की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस और टेक्निकल टीम ने मंगलवार को महिला को ढूंढ निकाला।