फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: नाबालिग से दुष्कर्म, पेट दर्द की शिकायत पर जांच के दौरान चला गर्भावस्था का पता; FIR दर्ज

Thu, 14 May 2026 12:29 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाकर उसे गर्भवती कर दिया। पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों किशोरी ने अपने पेट और कमर में तेज दर्द की शिकायत की थी। परिजन उसे उपचार और जांच के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकीय परीक्षण में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस खुलासे के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, पीड़िता से पूछताछ के बाद उसकी बहन ने कांडा थाने में तहरीर देकर आरोपी अशोक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अशोक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती बना दिया। एसओ बलवंत कंबोज ने बताया कि मामले संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सक्रियता दिखाई और आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी अशोक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। - मनीष शर्मा, सीओ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें