फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 11:57 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली में पुलिस टीम के साथ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र जेठाई में बीती 26 मई को महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर पर थी। इस बीच चंदन सिंह पिलख्वाल घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। इस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 452/354/354(क)/504/511, 7/8 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देशों के बाद मामला कोतवाली पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया। 10 जून को मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। मामले की जांच एसआई खष्टी बिष्ट को सौंपी गई। इधर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को चंदन सिंह पिलख्वाल पुत्र रमेश सिंह को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम में एसआई खष्टी बिष्ट, कांस्टेबल तारा दत्त कापड़ी शामिल थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें