फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार में मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुए वेबिनार में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, मानसिक अवसाद के कारण और बचाव की जानकारी दी गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन त्रिचा रावत की अध्यक्षता में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर वेबिनार कराई गई। सचिव त्रिचा ने कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर, अधिवक्ता और कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों की मदद करने को कहा। डॉ. हरीश पोखरिया ने अवसाद के कारण और बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में एडवोकेट चंचल कोरंगा, पैरा लीगल वालंटियर षष्टी कांडपाल, सरस्वती भट्ट, ख्याली जोशी, पंकज डसीला, शिखा जोशी, ममता कांडपाल, सोलन सिंह, मन सिंह देव, महिपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें